मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर मंगलवार (30 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हुए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुंबई की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर खत्म नहीं कर पाई थी। 

 
Advertisement

आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

Advertisement

इसके अलावा इम्पैक्ट खिलाड़ी के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन के हर खिलाड़ी पर भी जुर्माना लगा है। 

बयान में आगे कहा गया है, “ इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि अगर एक बार और पांड्या स्लो ओवर रेट की गलती करते हैं तो नियम के अनुसार उनपर एक मैच का बैन लगेगा। 

मुंबई की मौजूदा सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनकर रहा है। टीम को दसवें मुकाबले में सातवीं हार मिली है और पॉइंट्स टेबल में मुंबई नौंवे नंबर पर है। 

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने नेहल वढेरा (46), टिम डेविड (नाबाद 35), और ईशान किशन (32) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में लखनऊ ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन की विजयी पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार