MI vs KKR: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रविवार (29 मार्च) को कोलाकता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में इतिहास रच दिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस का टी-20 क्रिकेट में यह 300वां मैच है। दुनिया की तीसरी टीम बन गई है, जिसने टी-20 फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। इस लिस्ट में समरसेट और पाकिस्तान की टीम संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। दोनों ही टीमों ने अभी तक 303 टी-20 मैच खेले हैं।

Advertisement

मुंबई ने आईपीएल में 278 मैच और अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 में 22 मैच खेले थे।

आईपीएल टीमें जिन्होंने मुंबई के बाद सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (287) और  कोलकाता नाइट राइडर्स (282) की टीम शामिल हैं।

यह उपलब्धि लीग में मुंबई के लगातार दबदबे को दर्शाती है, जिसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच IPL खिताब जीते हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक हैं। बता दें कि भले ही मुंबई का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है लेकिन 2012 के बाद से टीम आईपीएल में कभी अपना पहला मैच नहीं जीती है।

गौरतलब है कि मुंबई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

Advertisement

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार