इंदौर, 20 अप्रैल| हाशिम अमला (नाबाद 104) की शतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। 

अमला का यह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक है। अमला जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे मुंबई का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बेबस नजर आया। अमला ने मुंबई के प्रमुख गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंदों पर अकेले 51 रन बनाए। आखिरी ओवर फेंकने आए मलिंगा की पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद पर भी उन्होंने छह रन बोटरे।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अमला ने अपनी पारी में 60 गेंदें खेलीं और छह छक्के तथा आठ चौके मारे। मलिंगा ने अपने चार ओवरों में 58 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। मनन वोहरा के बीमार होने के कारण इस मैच में उतरे शॉन मार्श (26) ने अमला के साथ मिलकर पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मुंबई के आक्रमण का कुशलता से सामना किया और 5.5 ओवरों में 46 रन बनाए। 

मार्श को मिशेल मैक्लेघन ने केरन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। मार्श ने आउट होने से पहले मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए थे। उनसे पहले सिर्फ सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी ही ऐसा कर पाए हैं।  मार्श के आउट होने के बाद भी अमला ने अपना खेल जारी रखा। दूसरे छोर पर खड़े रिद्धिमान साहा (11) ने अमला को स्ट्राइक दी और उन्हें तेजी से रन करने दिए। साहा को क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। 

पंजाब का दूसरा विकेट गिर जाने के बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने अमला का साथ दिया और दोनों ने मिलकर तेजी से रन बटोरते हुए महज 5.3 ओवरों में 15.09 की औसत से 83 रनों की साझेदारी की।  मैक्सवेल ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। 

मैक्सवेल की तूफानी पारी पर अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह ने ब्रेक लगाया। मैक्सवेल बुमराह की धीमी गेंद को भांप नहीं पाए और जल्दी शॉट खेलकर बोल्ड हो गए। अगले ओवर में मैक्लेघन ने मार्कस स्टोइनिस (1) को सीमारेखा पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया। इसके बाद ज्यादतर गेंदें अमला ने खेलीं और पंजाब को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर पटेल चार रन पर नाबाद लौटे।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार