IPL 2021: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस ने 2013,2015,2017,2019 और 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार खिताब जीता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस ने आज तक कभी भी ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए भारी भरकम कीमत नहीं चुकाई है।

Advertisement

मुंबई इंडियस की टीम ने 2011 के ऑक्शन के दौरान रोहित शर्मा को खरीदने के लिए तकरीबन 9 करोड़ रूपए चुकाए थे और यही उनके द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी बोली है। मुंबई इंडियंस की टीम में एक से बढ़कर एक धुरधंर हैं लेकिन यह बात हैरानी करने वाली है कि उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को खरीदने के लिए मोटी कीमत नहीं चुकाई।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम बनने के पीछे मुंबई के लिए भारत के युवा खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया है। 2015 की ही बात करें तो पांड्या के लिए केवल मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई थी और उन्हें बेस प्राइस 10 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा था। यह बोली पांड्या की किस्मत बदलने के लिए काफी थी और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वहीं पांड्या के अलावा मुंबई की टीम ने जसप्रीत बुमराह को भी बेस प्राइस में टीम में शामिल किया था। बता दें कि इस ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार