5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2022 की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम 4 में से 4 मुकाबले हारकर अंकतालिका में 9वें नंबर पर नीचे झूल रही है। लगातार मिली हार से खिलाड़ियों का हौंसला ना टूटे इसके लिए मुंबई के कोच से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक सभी सदस्य भरसक प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस बीच मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने मुंबई को मिली लगातार चौथी हार के बाद फोन करके टीम का हौंसला बढञाने का काम किया है। MI ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें नीता अंबानी टीम के खिलाड़ियों में जोश भरते हुए दिख रही हैं।

Advertisement

नीता अंबानी ने कहा, 'हम पहले भी कई बार इस हालात से गुजर चुके हैं और फिर आगे बढ़े और कप जीता। मुझे पूरा भरोसा और विश्वास है कि आप एक-दूसरे का साथ देंगे। यदि आप सभी एकजुट रहेंगे तो हम एकबार फिर इसे जीत लेंगे। आप जो भी चाहते हैं उसमें आप सभी को मेरा पूरा सपोर्ट है।' 

नीता अंबानी ने आगे कहा, 'कृपया एक-दूसरे पर विश्वास रखें और खुद पर विश्वास रखें। MI हमेशा आपको सपोर्ट करने के लिए मौजूद है।' नीता अंबानी जब खिलाड़ियों को मोटिवेट कर रही थीं तब हेड कोच महेला जयर्वर्धने और मुंबई के बाकी खिलाड़ी बड़े ही ध्यान से टीम ओनर की बातें सुन रहे थे।

महेला जयवर्धने संग टीम के बाकी खिलाड़ियों के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी। बता दें कि आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने शुरुआती 4 मुकाबले हारे थे लेकिन, इसके बाद फाइनल मुकाबले में CSK को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार