आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले आकाश मधवाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनसे एक बार फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लखनऊ के खिलाफ 5 रन पर 5 विकेट लेने वाले मधवाल को लेकर उनके भाई आशीष मधवाल ने एक नया खुलासा किया है।

Advertisement

मधवाल के भाई आशीष ने खुलासा किया है कि एमआई के इस स्टार गेंदबाज को उनके गृहनगर में लोकल क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह आशीष ने ये बताई है कि लोगों का मानना है कि उन्हें खेलना इस समय बहुत खतरनाक हो गया है इसलिए उन्हें बैन किया गया है। इसके साथ ही आशीष ने मधवाल की सफलता के लिए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को श्रेय दिया।

Advertisement

आशीष ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, "रोहित भाई के साथ बात ये है कि वो खिलाड़ियों को मौके देते हैं। वो अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं और उनका समर्थन करते हैं। एक नया खिलाड़ी हमेशा टीम में अपनी स्थिति को लेकर डरा हुआ रहता है। रोहित ने उस डर को दूर कर दिया है और आकाश अब अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जब वो अपनी इंजीनियरिंग के बाद काम कर रहा था, तो लोग हर दिन आते थे और कहते थे कि आज काम पर मत जाओ, आओ हमारी टीम में खेलो और हम तुम्हें खेलने के पैसे देंगे। वहीं से उत्तराखंड में उन्होंने टेनिस बॉल से लेदर बॉल में स्विच किया।"

आशीष ने आगे बोलते हुए बताया कि आकाश ने टेनिस बॉल के साथ इतनी खतरनाक गेंदबाजी करनी शुरू कर दी थी कि उसे लोकल टूर्नामेंट में खेलने ही नहीं दिया गया।उन्होंने कहा, "किसी ने उसे यहां खेलने नहीं दिया। उसकी गेंदबाजी का उन्हें बहुत डर था। इसलिए, उसे स्थानीय टूर्नामेंटों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहां डर का महौल था। इसीलिए आकाश रुड़की के बाहर जाकर खेलता था। लेकिन हां, उसके टेनिस बॉल के दिन पूरे हो गए। वो अभी बहुत खुश है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार