मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है। मलिंगा के पिता बीमार है, और उनकी सर्जरी के दौरान देखभाल के लिए उन्होंने परिवार के पास श्रीलंका में ही रहने कै फैसला किया है। मुंबई की टीम ने उनकी जगह आस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिनसन को आईपीएल खेलने का मौका दिया है। पैटिनसन ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है।

Advertisement

लासिथ मलिंगा टीम के स्टार गेंदबाज है और उन्होंने पिछले सीजन मुंबई के लिए 16 विकेट चटकाकर उन्हें विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। उन्होंने आईपीएल में कुल 122 मैच खेले हैं,जिसमें उनके नाम पर 170 विकेट दर्ज है।

Advertisement

मलिंगा जैसे स्टार गेंदबाज की भरपाई करना मुश्किल है और जब-जब वो टीम में उपलब्ध नहीं रहे है तो तब-तब मुंबई की टीम को इसका नुकसान उठाना पड़ा है। एक दिलचस्प बात ये है कि, ऐसा 3 बार हुआ है जब मलिंगा ने किसी निजी या अन्य कारोंण से आईपीएल से दूरी बनाई है और तब टीम का प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।
साल 2008 में घुटने में इंजरी के कारण मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उस सीजन में मुंबई की टीम ने पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर फिनिश किया था। तब आईपीएल के पहले सीजन में मालिंगा की जगह टीम में दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को शामिल किया गया था।

साल 2016 में मलिंगा घुटने में सर्जरी के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। उस साल इस स्टार गेंदबाज की गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम ने ने पॉइंट्स टेबल में पांचवा स्थान ही पाया था।

 

इसके अलावा आईपीएल 2018 में भी मलिंगा मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नहीं थे। उस सीजन के ऑक्शन में मुंबई या फिर किसी और टीम ने मलिंगा को नहीं खरीदा था। हालांकि उन्हें बाद में मुंबई ने गेंदबाज मैंटर बनाया था। उस साल भी मुंबई इंडियन की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब रही और पॉइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर रही थी।


Advertisement

Shubham Shah

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार