तेज गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इडियंस (Mumbai Indians) ने धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया है। 33 साल के कुलकर्णी ने आईफीएल में 92 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.30 की इकॉनमी से 86 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कुलकर्णी पहले ही मुंबई इंडियंस से बायो-बबल में आ चुके हैं औऱ वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। बता दें कि इस सीजन कुलकर्णी ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे।बता दें कि कुलकर्णी पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहल चुके हैं। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन एक भी जीत हासिल नहीं की है। टीम को लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 8 मैच में 229 रन दिए हैं औऱ सिर्फ 5 विकेट चटकाए हैं।

जयदेव उनादकट ने पांच मैच में 190 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। डेनियल सैम्स ने पांच मैच में 209 रन दिए हैं औऱ छह विकेट लिए। 
टाइमल मिल्स ने पांच मैच में 109 रन देकर 6 विकेट, वहीं बेसिल थम्पी ने पांच मैच में 152 रन देकर पांच विकेट अपने खाते में डाले। राइली मेरेडिथ ने दो मैच खेले हैं और 65 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार