मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर (Atharva Ankolekar) की जगह आईपीएल 2026 के बाकी बचे मुकाबलों को लिए कृष भगत (Krish Bhagat) को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (16 अप्रैल) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
हालांकि अथर्व की चोट को लेकर काई जानकारी नहीं दी गई है। फ्रेंचाइजी ने इस साल के मिनी ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।
घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में भी बल्ले से योगदान दे सकते हैं।
कृष पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं औऱ 2026 डीवाई पाटिल T20 कप में रिलायंस टीम का हिस्सा थे। इस साल प्री-सीज़न से ही टीम के साथ एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में सात फर्स्ट क्लास औऱ नौ लिस्ट ए मैच खेले हैं।
कृष को मुंबई ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंसन मौजूदा सीजन में अपने पहले चार मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर काबिज है। मुंबई अपना अगला मैच गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।