हैदराबाद, 12 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के फाइनल में आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं और इत्तेफाक यह भी है कि यह दोनों अपने चौथे खिताब के लिए लड़ेंगी। 

Advertisement

इन दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है। 

Advertisement

चेन्नई को एक ऐसी टीम माना जाता है जो ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाती है। वहीं मुंबई को धीमी शुरुआत करने वाली टीम के तौर पर देखा जाता है। मुंबई ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की तो चेन्नई शुरू से अंकतालिका में पहले स्थान पर थी और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई थी। मुंबई ने बाद में चेन्नई को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया था। 

चेन्नई के लिए एक और डर की बात यह है कि इस मैच से पहले दोनों टीमें इसी सीजन में तीन बार आमने-सामने हो चुकी हैं और तीनों बार मुंबई को जीत मिली है। दो बार ग्रुप स्टेज में तो एक बार क्वीलाफायर-1 में मुंबई ने चेन्नई को हराया है। 

चेन्नई ने हालांकि जिस तरह से क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी उसे देखकर फाइनल में मुंबई का पलड़ा भारी है यह कहना गलत होगा। चेन्नई के स्पिनरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रनों से आगे नहीं जाने दिया। इस लक्ष्य को उसने शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस द्वारा दी गई पहली शुरुआत के दम पर हासिल कर लिया। 

 

अनिश्चित्तता आईपीएल में निरंतर रही है। यह ऐसा सत्य है जो हर सीजन में देखने को मिला है। ऐसी कोई वजह सामने नहीं आती जिससे लगे कि फाइनल किसी भी तरह से अलग होगा, लेकिन यह अब उस बात पर निर्भर है कि कौन बड़े दिन के दबाव को झेल पाता है। 

Advertisement

मुंबई भी आठवीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई को हल्के में नहीं ले सकती है क्योंकि चेन्नई के पास वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जो बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने के आदि हैं। 

टीमें (संभावित) : 

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, क्विंटन डी कॉक, केरन पोलार्ड,जयंत यादव/ मिशेल मैक्लेनघन,लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह। 

Advertisement

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर/मुरली विजय, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार