मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स - संभावित प्लेइंग XI, क्रिकेट टिप्स और भविष्यवाणी

Updated: Mon, Sep 27 2021 15:25 IST
Mumbai Indians vs Punjab Kings, 42nd IPL Match Prediction, Fantasy XI Tips & Probable XI (Image Source: Google)

आईपीएल के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स के साथ होगा। इस सीजन के पहले मैच में जब दोनों टीमें भिड़ी थी तब पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया था।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स , 42 वां मैच, Match Details:

  • दिनांक - 28 सितंबर, 2021, मंगलवार
  • समय - शाम 7:30 बजे
  • स्थान - शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, 42वां मैच प्रीव्यू-

दूसरे हाफ में मुंबई की टीम ने तीन मैच खेले हैं और उन्हें तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। टीम की मिडिल ऑर्डर अभी तक रन नहीं बना पाया जिससे रोहित शर्मा की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। ईशान किशन और सूर्यकुमार लगातार फेल हो रहे हैं और ये टीम के लिए चिंता का कारण है।

मुंबई की गेंदबाजी की बात की जाए तो ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राहुल चाहर को फिर से टीम के लिए विकेट चटकाना होगा।

पंजाब किंग्स की भी परेशानी कही ना कही मुंबई जैसी ही है। उनका मिडिल ऑर्डर भी नहीं चल पा रहा है। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज सही से खेल नहीं पा रहा है। टीम को अगर आगे के मैचों में जीत हासिल करनी है तो निकोलस पूरन से लेकर दीपक हूड्डा सभी को चलना होगा।

पंजाब किंग्स को अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी से एक बार फिर बड़ी उम्मीदें होंगी। उनके पास स्पिन में भी रवि बिश्नोई और हरप्रीत बरार जैसे खिलाड़ी है।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, Head To Head:

  • कुल मैच - 27
  • मुंबई इंडियंस - 14
  • पंजाब किंग्स - 13

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स , 42 वां मैच, टीम न्यूज़-

पंजाब किंग्स - टीम के सभी खिलाड़ी इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

दिल्ली कैपिटल्स - रोहित शर्मा को कल ईशान की एक शॉट पर उंगलियों में चोट लग गई थी और हो सकता है कि वो इस मैच से बाहर हो जाए। ऐसे में अनमोलप्रीत सिंह को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स , 42 वां मैच, संभावित प्लेइंग इलेवन-

पंजाब किंग्स - केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, 42वां आईपीएल मैच फैंटेसी इलेवन:

  • विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल
  • बल्लेबाज- मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव
  • ऑलराउंडर- कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या
  • गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, राहुल चाहर
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें