28 अप्रैल। कोलकाता,| कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 233 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
Advertisement
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 232 रनों का विशाल स्कोर बनाया।कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने नाबाद 80, ओपनर शुभमन गिल ने 76 और क्रिस लिन ने 54 रन बनाए।
Advertisement
रसेल ने 40 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्के लगाए। गिल ने 45 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि लिन ने 29 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रनों का योगदान दिया।मुंबई की ओर से राहुल चाहर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।