'पार्टी नहीं चलेगी टिल सिक्स इन द मॉर्निंग', सुरेश रैना को हिरासत में लेने के बाद कुछ यूं लिया मुंबई पुलिस ने मजे

Updated: Tue, Dec 22 2020 18:25 IST
cricket image for Mumbai Police hilarious tweet after arresting former indian cricketer Suresh Raina (Suresh Raina (image source: Google))

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में सुरेश रैना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और उसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने के चलते सुरेश रैना समेत कई सेलेब्स पर गाज गिरी है। 

सुरेश रैना मुंबई में स्थित ड्रैगन फ्लाई पब में बिना मास्क के पार्टी कर रहे थे जिसके चलते पुलिस ने रैना समेत 34 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाद में रैना को नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया था। यह क्लब बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह के नाम पर है। मुंबई पुलिस ने सुबह 3 बजे पब में रेड की जहां पर पुलिस ने पाया कि न तो लोगों ने मास्क लगाया है न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं।

इस रेड के बाद मुंबई पुलिस ने एक मजेदार ट्वीट करके फैंस का ध्यान खींचा है। मुंबई पुलिस ने एक गाना पोस्ट करते हुए लिखा, 'पार्टी नहीं चलेगी टिल सिक्स इन द मॉर्निंग' मुंबई पुलिस ने इसके साथ लिखा, 'करीब 3 बजे अंधेरी के एक नाइट क्लब में छापा मारा गया कोविड ​​रोकथाम के नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए 34 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें से 19 दिल्ली और पंजाब के थे और कुछ सेलिब्रिटीज भी शामिल थे।'

बता दें कि सुरेश रैना ने इस साल महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया था। सुरेश रैना इसके बाद आईपीएल सीजन 13 में भी खेलते हुए नजर नहीं आए थे। सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से नाम वापस लिया था। हालांकि सुरेश रैना 2021 के जनवरी में होने वाले सयैद मुश्ताक अली में उत्तरप्रदेश की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें