12 मई। आईपीएल 2019 के फाइनल में आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं और इत्तेफाक यह भी है कि यह दोनों अपने चौथे खिताब के लिए लड़ेंगी। 

Advertisement

इन दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है। 

Advertisement

मुंबई भी आठवीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई को हल्के में नहीं ले सकती है क्योंकि चेन्नई के पास वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जो बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने के आदि हैं। 

किस टीम का पलड़ा है भारी

आईपीएल के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले हुए हैं जिसमें 2 फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है तो वहीं दूसरी ओर केवल 1 दफा सीएसके फाइऩल में मुंबई को हरा पाने में सफल रही है।

मुंबई इंडियंस संभावित XI

Advertisement

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जयंत यादव / मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रित बुमराह

सीएसके संभावित प्लेइंग XI

शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर / मुरली विजय, दीपक चाहर

Advertisement

लाइव मैच 

मैच का लाइव टेलीकास्ट शाम साढ़े 7 बजे से होगा तो वहीं टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके साथ - साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा।

कहां होगा मैच

Advertisement

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद

भविष्यवाणी

आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस ने 3 दफा सीएसके को पटखनी दी है। ऐसे में आजके मैच में भी मुंबई इंडियंस का पलड़ा यकिनन भारी है लेकिन धोनी सीएसके की टीम के एक्स फैक्टर हैं और पिछला मैच चेन्नई जीत कर आई है। ऐसे में आजके मैच में कौन सी टीम जीतेगी यह कहना मुश्किल है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार