ऑकलैंड, 10 जनवरी | न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैश्विक सूची में युवराज सिंह के बाद मुनरो का दूसरा स्थान है। मुनरो ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। उनकी पारी में एक चौका और सात छक्के शामिल हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड मार्टिन गुपटिल के नाम था, जो उन्होंने रविवार को ही 19 गेंदों में बनाया था।

मुनरो से अधिक तेजी से सिर्फ युवराज सिंह ने अर्धशतक लगाया है। युवराज ने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उस मैच में युवराज ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक आयरलैंड के पाल स्टर्लिग के नाम है। स्टर्लिग ने 2012 में अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

युवराज ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। इस क्रम में मुनरो सातवें स्थान पर खिसक जाते हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक हैं, जिन्होंने 2010 में सोमरसेट के लिए खेलते हुए हैम्पशायर के खिलाफ 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके बाद इमरान नजीर, जीएल ब्रोफी, के. नोएमा बार्नेट और केरन पोलार्ड ने अपनी-अपनी टीमों के लिए घरेलू मैचों में 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार