पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक गेंदबाजों में होती है। अख्तर के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज खौफ खाते थे और उनकी गति के आगे रन बनाना बेहद मुश्किल होता था।

Advertisement

हालांकि रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अख्तर ने कहा है कि उन्हें  अपने करियर में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा परेशान किया है वो कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के स्पिन किंग मुथैया मुरलीधरन है।

Advertisement

अख्तर श्रीलंका के लिए 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आया करते थे और वो कोशिश करते थे कि जल्द से जल्द आउट होकर पवेलियन लौट जाए।

शोएब अख्तर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मुरलीधरन उनके पास आया करते थे और उनसे फुल लेंथ की गेंदबाजी करने को बोलते थे। बदले में मुरली आउट होने का वादा करते थे।

शोएब अख्तर ने मुथैया मुरलीधरन के बारे में बात करते हुए कहा,"जितने भी बल्लेबाजों को मैंने गेंदबाजी की है उसमें मुथैया मुरलीधरन सबसे ज्यादा मुश्किल रहे हैं। मैं सच में मजाक नहीं कर रहा हूं। वो मेरे से विनती करते थे कि मैं उन्हें ना मारू और कहते थे कि अगर मैंने उन्हें बाउंसर मारुंगा तो वह मर जाएंगे। वह कहते थे - आगे गेंदबाजी करो और मैं तुम्हें अपना विकेट दे दूंगा।"

अख्तर ने कहा,"जब भी मैं आगे की ओर गेंद डालता था तो वह तेजी से बल्ला चलाते थे और मेरे से कहते थे कि उन्होंने गलती से मार दिया।"

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार