मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान (Musheer Khan) ने विदर्भ के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का करीब तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 
Advertisement

मुशीर ने 326 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 136 रन की शानदार पारी खेली। वह दूसरी पारी में मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

मुशीर रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़ने वाले मुंबई के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 14 दिन क उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह कीर्तिमान सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने वानखेड़े में ही खेले गए 1994-95 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में पंजाब के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उस समय सचिन 21 साल के थे। 

खास बात यह रही कि जब मुशीर ने यह रिकॉर्ड तोड़ा तो सचिन मुकाबला देखने के लिए मैदान में ही मौजूद थे। 

मुशीर ने इस रणजी सीजन में बड़ौदा के खिलाफ हुए क्वार्टरफाइनल में दोहरा शतक जड़ा था। जिसके बाद वह मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। 

बता दें कि मुशीर भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है। 

Advertisement

Also Read: Live Score

इस साल की शुरूआत में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी मुशीर का प्रदर्शन शानदार रहा था। उनके बल्ले से 7 पारियों में 60 की औसत से 360 रन आए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार