दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से हो रहा है जहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक हर किसी की ज़ुबां पर इंडिया बी के युवा बल्लेबाज मुशीर खान (Musheer Khan) का नाम था। मुशीर ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के खिलाफ 181 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

Advertisement

पहले दिन शतक बनाकर नाबाद रहे मुशीर दूसरे दिन दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने उनकी शानदार पारी का अंत कर दिया। आउट होने से पहले मुशीर ने 373 गेंदों में 181 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। इनमें से एक छक्का तो ऐसा था जिसे देखकर आपको रोहित शर्मा की याद आ जाएगी। 

Advertisement

मुशीर ने ये छक्का 91वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया, जब उन्होंने आवेश खान की गेंद पर रोहित शर्मा स्टाइल में पुल शॉट खेला। गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना शानदार था कि गेंद स्टैंड्स में दूर जाकर गिरी। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे  देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया बी की शुरूआत खराब रही और 94 रन के कुल स्कोर तक 7 विकेट गिर गए। स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) औऱ यशस्वी जायसवाल (30) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मुशीर ने एक छोर संभाले रखा। मुशीर ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 205 रनों की साझेदारी की। बता दें कि 11 फर्स्ट क्लास पारी में यह मुशीर का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने रणजी फाइनल में मुंबई के लिए शानदार शतक लगाया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार