Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठवां शतक जड़ा। रहीम ने 282 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट में 5000 रन का आंकड़ा भी छू लिया।  

Advertisement

मुश्फिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में रहीम और तमीम इकबाल के बीच बांग्लादेश के लिए 5000 रन पूरे करने की रेस थी। लेकिन तमीम तीसरे दिन पीठ और कलाई में ऐंठन के कारण 133 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। तमीम फिलहाल 4981 रन के आंकड़े पर है। 

साल 2015 में हबीबुल बशर (3026) को पछाड़कर तमीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद से तमीम और मुश्फिकुर इस लिस्ट में एक दूसरे को पछाड़ रहे थे। इस टेस्ट की शुरूआत से पहले रहीम 4932 रन के साथ पहले और तमीम 4848 रन के साथ दूसरे नंबर पर थे। 

2005 में डेब्यू करने वाले मुश्फिकुर रहीम के नाम वनडे में 6697 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 1495 रन दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार