12 नवंबर। ढ़ाका में खेले जा रहे बांग्लादेश- जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने कमाल करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जमा दिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

मुशफिकुर रहीम ने दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक अद्भूत रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफलता पाई है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

मुशफिकुर रहीम  टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट में दो दोहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया हो।

वैसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 7 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने एक दोहरा शतक जमाने में सफल रहे हैं। मुशफिकुर रहीम  साल 2018 में किसी बल्लेबाज के द्वारा दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की टीम ये खबर लिखे जाने तक पहली पारी में अबतक 7 विकेट पर 503 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि मोमिनुल हक ने भी 161 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए हैं। गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार