Australia Women vs India Women 3rd ODI: कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) और बैथ मूनी (Beth Mooney)  की शानदार शतकों के बाद एलाना किंग (Alana King) की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (1 मार्च) को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीसरे औऱ आखिरी वनडे में भारत को 185 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 8 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद प्रतिका राव औऱ जेमिमा रोड्रिग्स ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। फिर थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

Advertisement

मिडल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। निचले क्रम में स्नेह राणा औऱ दीप्ति शर्मा ने पारी को थोड़ा संभाला और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी से हार के अंतर को कम दिया।

टॉप स्कोरर रही राणा ने 74 गेंदों में 44 रन और दीप्ति ने 47 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग ने 4 विकेट, जोर्जिया वेयरहैम ने 2 विकेट,एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और निकोल कैरी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन का विशाल स्कोर बनाया। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रही हीली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। उन्होंने 98 गेंदों में 158 रन की पारी खेली, जिसमें 27 चौके औऱ 2 छ्क्के जड़े। यह किसी महिला क्रिकेटर द्वारा आखिरी वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

Advertisement

मूनी ने 84 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं जोर्जिया वॉल ने 52 गेंदों में 62 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए श्री चऱणी और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट, रेणुका सिंह ठाकुर, केशवी गौतम औऱ दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, काश्वी गौतम, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार