New Zealand vs India, 5th T20I Highlights: टिम साइफर्ट (Tim Seifert) ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) की तूफानी पारी और एडम मिल्ने (Adam Milne) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (1 नवंबर) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हालंकि सीरीज पर भारतीय टीम ने 3-2 से कब्जा किया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टीम की शुरूआत खराब रही और 19 रन के कुल स्कोर तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई।
इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की। किशन ने 32 गेंदों में पांच चौकों औऱ पांच छक्कों की बदौलत 61 रन की पारी खेली। वहीं अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छ्कके जड़े।
10वें ओवर के बाद पारी फिर थोड़ा लड़खड़ा लेकिन नमन धीर के 33 रन औऱ नीतीश कुमार रेड्डी 22 रन के बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।
न्यूजीलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए एडम मिल्ने ने 19 रन देकर 4 विकेट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य़ का पीछा करते हुए कीवी टीम को पहले ही ओवर में फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन इसके बाद कीवी टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल (29) के साथ मिलकर जीत की राह तैयार की।
टॉप स्कोरर रहे साइफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के आए।
फिलिप्स ने 38 गेंदों में 65 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। जिसके चलते न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी औऱ वरूण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट चटकाया।