India vs New Zealand T20I: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने रविवार (1 नवंबर) को भारत के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिए फिलिप्स ने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्का जड़े।
एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन
फिलिप्स ने इस सीरीज में पांच पारियों में 113.66 की औसत से 341 रन बनाए, इसके साथ ही उन्होंने एक द्वविपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस लिस्ट में फिलिस सॉल्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन बनाए थे।
एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा पचास प्लस
एक द्वविपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में फिलिप्स संयुरक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने इस सीरीज में एक शतक के अलावा तीन अर्धशतकीय पारी खेली। इससे पहेल मोहम्मद रिजवान ने 2022 में इंग्लैंड खिलाफ और जापान के एस रविचंद्रन ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ चार पचास स्कोर बनाए थे।
विलियमसन को छोड़ा पीछे
फिलिप्स न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केन विलियमसन को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फिलिप्स के अब 102 मैच की 90 पारियों में 2627 रन हो गए, वहीं विलियमसन के नाम 93 मैच की 90 पारियों में 2575 रन दर्ज हैं।
फिलिप्स ने इस मुकाबले में टिम साइफर्ट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लए 42 गेंदों में 86 रनों की अहम साझेदारी की।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया, लेकिन मेहमान टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।