Pakistan vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर (Mushfiqur Rahim) रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। 200 गेंदों का सामना कर उन्होंने यस शतक पूरा किया औऱ इस दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 

Advertisement

15000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

मुशफिकुर ने इंटरनेशल क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर लिए। वह पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के बात इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बने हैं। तमीम ने उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 387 मैच की 448 पारियों में 15192 रन बनाए हैं। 

पाकिस्तान में ऐसा करने वाले तीसरे बांग्लादेशी

मुशफिकुर का पाकिस्तान की धरती पर यह पहला टेस्ट शतक है। वह बांग्लादेश के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में टेस्ट शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले 2003 में जावेद उमर (119) औऱ हबीबुल बशर (108 ) ने पाकिस्तान में टेस्ट शतक लगायाथा। था। 

तमीम इकबाल को छोड़ा पीछे

Advertisement

मुशफिकुर का इस फॉर्मेट में यह 11वां शतक है औऱ वह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने तमीम इकबाल को पछाड़ा, जिनके नाम 10 टेस्ट शतक दर्ज हैं। इस लिस्टम  अब उनसे आगे सिर्फ मोमिनुल हक (12 शतक) हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20 शतक भी पूरे कर लिए हैं औऱ ऐशा करने वाले वह बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी हैं। 

गौरतलब है इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में मुशफिकुर के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने 400 रन (खबर लिखे जाने तक) का आकड़ा छू लिया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार