Mushfiqur Rahim Viral Video: नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) की कैप्टेंसी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां उन्हें शनिवार, 22 अगस्त से मैके में मेजबान के साथ दूसरा टेस्ट मुकाबला (AUS vs BAN 2nd Test) खेलना है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं और इसी बीच मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) को नेट्स प्रैक्टिस के दौरान हाथ पर चोट लगी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 39 वर्षीय मुशफिकुर को नेट्स में बैटिंग करते हुए दाएं हाथ के अंगूठे पर एक तेज तर्रार गेंद लगी। इसके बाद होना क्या था, वो दर्द से बुरी तरह तड़प गए और अपने घुटनों पर ही बैठ गए। मुशफिकुर को संघर्क करता देख तुरंत मेडिकल टीम मेंबर उनकी मदद करने गया।

बांग्लादेशी टीम और फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि मुशफिकुर की चोट गंभीर नहीं है और वो थोड़ी देर बाद ही वापस से बैटिंग प्रैक्टिस करने आए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश टीम के अहम सदस्य है। वो अपने देश के लिए अब तक 104 टेस्ट खेल चुके हैं जिसकी 191 पारियों में उन्होंने लगभग 39 की औसत से 6,842 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके पास 274 वनडे और 102 टी20 मैचों का अनुभव है। ये आंकड़ें साबित करते हैं कि वो बांग्लादेश टीम के एक बेहद ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के पास 1-0 की बढ़त: अगर आपने डार्विन टेस्ट मिस किया है तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। उन्होंने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धूल चटाकर ये बढ़त हासिल की। यहां से वो मैके टेस्ट जीतते हैं या इसे ड्रॉ भी करा देते हैं, तो भी वो टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार