Mustafizur Rahman Record: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि बांग्लादेश के लिए टी20I में आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सका है। गौरतलब है कि एशिया कप में बांग्लादेश का पहला मुकाबला गुरुवार, 11 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

30 वर्षीय मुस्तफिजुर रहमान अगर इस टूर्नामेंट के दौरान 8 विकेट चटकाने में कामियाब होते हैं तो वो T20I में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले बांग्लादेश के सबसे पहले गेंदबाज़ बन जाएंगे। इतना ही नहीं, इसी के साथ वो शाकिब अल हसन का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे और बांग्लादेश के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

शाकिब अल हसन  - 129 मैचों में 149 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान - 113 मैचों में 142 विकेट 

तस्कीन अहमद - 78 मैचों में 94 विकेट

Advertisement

शोरफुल इस्लाम - 52 मैचों में 58 विकेट

मेहदी हसन - 63 मैचों में 57 विकेट

गौरतलब है कि दुनिया के सिर्फ तीन ही खिलाड़ी हैं जो कि T20I में 150 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा कर पाए हैं। इस खास लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान (171 विकेट), न्यूजीलैंड के टिम साउदी (164 विकेट), और न्यूजीलैंड के ही ईश सोढ़ी (150 विकेट) मौजूद हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान टी20 एशिया कप 2025 के दौरान इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करा पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की टीम: परवेज़ हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हिरदॉय, सैफ हसन, जेकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार