इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की शुरूआत में एक हफ्ते से कम का समय लगा है और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टम को एक औऱ झटका लगा है। खबरों के अनुसार बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहीम (Mustafizur Rahman ) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 12 अप्रैल को होने वाले राजस्थान के पहले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

Advertisement

मुस्तफिजुर हाल ही में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश टीम 4 अप्रैल को वापस अपने देश लौटेगी। अगर मुस्तफिजुर अगले दिन भी भारत के लिए रवाना होते हैं तो राजस्थान की टीम से जुड़ने से पहले उन्हें 7 दिन क्वारंटीन रहना होगा।  

Advertisement

इससे पहले खबर आई थी कि तेज गेंदबाज उंगली की सर्जरी के कारण राजस्थान के लिए पहले चार मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुस्तफिजुर का भी ओपनिंग मैच से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।

आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान ने मुस्तफिजुर को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इस सीजन उन्होंने सनराइजर्स को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। 

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। जिसके बाद स्टीव स्मिथ को कप्तानी गंवानी पड़ी और उन्हें टीम ने रिलीज भी कर दिया। इस सीजन टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार