इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया था। अपनी स्पिन गेंदबाजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों के होश उड़ाने वाले मुथैया मुरलीधरन ने बताया है कि उन्हें सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करते वक्त उतनी परेशानी नहीं हुई, जितनी परेशानी उनके लिए वीरेंद्र सहवाग ने खड़ी की थी।

Advertisement

आकाश चोपड़ा के साथ एक शो में बातचीत के दौरान मुथैया मुरलीधरन ने कहा, 'वीरेंद्र सहवाग को गेंदबाजी करते हुए डर लगता था, क्योंकि सहवाग ही एकमात्र बल्लेबाज थे, जो निडर होकर क्रिकेट खेलते थे। गेंदबाज उनके सामने बेबस हो जाता था। भले ही वो दिन की पहली गेंद खेल रहे हों या फिर 98 या 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हों वो हमेशा खराब गेंद को बाउंड्री पार भेजने के लिए तैयार रहते थे।' 

Advertisement

मुरलीधरन ने एक अन्य सवाल का जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि सहवाग को वह कैसे आउट करने की सोचते थे? इस पर मुरलीधरन ने कहा 'वीरेंद्र सहवाग के लिए हम डीप फील्डर्स रखते थे। मुझे पता रहता था कि सहवाग चांस लेंगे। वह ब्रायन लारा की तरह नहीं हैं जो आपका सम्मान करेंगे, सहवाग एकदम अलग थे।'

मुरलीधरन ने सहवाग की तारीफ करते हुए आगे कहा, "सहवाग का मानना था कि उनके पास 2 घंटे हैं और इन दो घंटों में उन्हें 150 रन बनाने हैं। उनका एटिट्यूड ऐसा था कि अगर वो एक दिन खेल गए तो वो 300 रन अकेले बना दूंगा। ऐसे में अगर वो लंच के बाद भी आउट हो जाते थे तो भी 150 रन बना देते थे। सहवाग कभी नहीं सोचता था कि वो 94 रनों पर बल्लेबाजी कर रहा है या 98 पर। जब बल्लेबाज शतक के करीब होता है तो वो एक या दो रन लेने की सोचता है लेकिन सहवाग छक्का मारने की सोचते थे। सहवाग कभी ये नहीं सोचते थे कि उनका शतक पूरा होगा या नहीं। सहवाग गिलक्रिस्ट और सनथ जयसूर्या की तरह मैच विनर थे।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार