आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को  5 रन से हरा दिया। मुंबई को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए थे। वहीं लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी मोहसिन खान (Mohsin Khan) कर रहे थे। मुंबई की तरफ से स्ट्राइक पर टिम डेविड और कैमरून ग्रीन थे लेकिन मोहसिन ने केवल 5 रन ही खर्चे और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मैच जिताऊ गेंदबाजी के बाद मोहसिन ने कहा कि मेरे पिता को कल आईसीयू से छुट्टी मिल गई और वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे और मैंने उनके लिए यह किया, वह देख रहे होंगे।

Advertisement

आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करने को लेकर मोहसिन ने मैच के बाद कहा कि, "योजना उस पर अमल करने की थी जो मैंने प्रैक्टिस में किया और मैंने अमल किया। यहां तक ​​कि क्रुणाल भी मुझसे बात कर रहे थे और मैंने भी उन्हें यही बताया। रन-अप वही है, आखिरी ओवर में इसे नहीं बदला। मैं अपने आप को शांत करने की कोशिश कर रहा था, स्कोरबोर्ड को नहीं देखा और 6 गेंदें अच्छी तरह फेंकी। चूंकि विकेट ग्रिप कर रहा था, मैंने धीमी गेंद की कोशिश की, लेकिन मैंने उनमें से दो फेंकी और फिर यॉर्कर में बदली और यह रिवर्स भी हो रही थी।"

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "मेरे पिता को कल आईसीयू से छुट्टी मिल गई और वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे और मैंने उनके लिए यह किया, वह मैच देख रहे होंगे। मैं टीम और सहयोगी स्टाफ, गौतम सर, विजय [दहिया] सर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह गेम खिलाया, भले ही मैंने पिछले गेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।"

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 89(47)* रन मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49(42) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 

इसके बाद क्रुणाल मांसपेशियों में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने स्टोइनिस के साथ 82*(59) रन की अहम साझेदारी निभाई। अंत में स्टोइनिस ने निकोलस पूरन (8*) के साथ तेजी से 60*(24) रन जोड़े। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने चटकाए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 30 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए। वहीं एक विकेट स्पिनर पीयूष चावला के खाते में गया। 

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट 172 रन ही टांग सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 59(29) रन सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं रोहित शर्मा ने 37(25) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में रोहित ने एक चौका और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 32(19)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में डेविड ने एक चौका और 3 छक्के लगाए। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने चटकाए। मोहसिन खान एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार