किंग्सटन, 1 अगस्त (CRICKETNMORE)। जमैका टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी इस पारी का राज खोल दिया है।  राहुल ने कहा कि मैच में पॉजिटिव और अटैकिंग बने रहने री उनकी नीति बहुत काम आई। जरूर पढ़ें: रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के चोटिल होने के बाद  दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए केएल राहुल ने मौके का पूरा फायदा उठाया और 303 गेंदों में 158 रन के बेहतरीन पारी खेली। जिसकी बदौलत मेहमान टीम ने विपक्षी टीम के ऊपर बढ़त बनाई। जरूर देखें: आंद्रे रसेल की हॉट पत्नी की ये तस्वीरें देखकर आप रह जाएंगे दंग

Advertisement

अपनी इस पारी के बाद राहुल ने कहा कि “ मेरे लिए यह ज्यादा मुश्किल नहीं था। मैंने क्रीज उतरने के बाद पहली या दूसरी गेंद से अटैकिंग शॉट्स खेलने शुरू कर दिए। इसके लिए मैं नेट्स पर काफी समय बिता रहा था। मैच के दबाव के साथ खेलने में एक अलग चुनौती होती है। ये भी पढ़े: अपने पहले प्यार से मिलने पहुंचे कप्तान एमएस धोनी औऱ मच गया बवाल

मैंने सिर्फ चीजों को आसान बनाने की कोशिश की। पिछले 3-4 महीनों से मैं अच्छी फॉर्म में हूं। पिच पर मेरे पांव अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं। मैंने जिस तरह से बल्लेबाजी की मैं उसे लेकर काफी खुश हूं।

24 वर्षीय राहुल का टेस्ट क्रिकेट का यह तीसरा शतक हैं। उन्होंने तीनें शतक विदेशी धरती पर ही बनाए हैं। इससे पहले वह श्रीलंका औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनकी सरजंमी पर शतक बना चुके हैं। अपनी 158 रन की पारी के साथ वह वेस्टइंडीज में अपनी पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार