स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को विश्वास है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) और अगले साल आईपीएल (IPL 2023) में शानदार प्रदर्शन कर के टीम इंडिया में वापसी करेंगे। आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन के बाद वरुण चक्रवर्ती को पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप के भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्हें युजवेंद्र चहल औऱ कुलदीप यादव के ऊफर तरजीह दी गई थी।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में चक्रवर्ती का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और तीन मैच में वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। उन्होंने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड औऱ स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में 71 रन लुटाए। भारत टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 

Advertisement

आईपीएल 2022 में भी केकेआर के लिए खेलते हुए भी वह फ्लॉप साबित हुए। 

वरुण चक्रवर्ती ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा " सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच है। मुझे यकीन है कि मैं दोबारा भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाऊंगा क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की है। देखते हैं,अगर भगवान बहुत दयालु है तो मुझे फिर से मौका मिलेगा। मुझे पता है की सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी मेरी वापसी में अहम होगी, साथ ही अगला आईपीएल। इन दो टूर्नामेंट में अगर मैं अच्छा करता हूं तो मुझे दोबारा मौका मिल सकता है।”

जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए अब तक सिर्फ छह टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्के खाते में सिर्फ दो विकेट हैं। चार मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 48 मैच खेले हैं औऱ 44 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार