9 नवंबर, मुंबई (CRICKETNMORE) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन पद से हटना तय हो गया है। बीसीसीआई ने श्रीनिवासन से अपना समर्थन वापस ले लिया है जिसके बाद श्रीनिवासन का आईसीसी चेयरमैन के पद से हटना तय है। यह फैसला मुंबई में चल रही बीसीसीआई की एजीएम ( आम वार्षिक बैठक) में लिया गया है।
Advertisement
खबरों के अनुसार श्रीनिवासन की जगह अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष शशांक मनोहर आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे। शशांक आईसीसी चेयरमैन के तौर पर श्रीनिवासन के कार्यकाल को पूरा करेंगे जो जून 2016 तक है।
Advertisement