कोलकाता,20 दिसम्बर | भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर की बल्लेबाजी देखकर उन्हें पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग का याद हो आई। गांगुली ने हालांकि नायर की तुलना सहवाग करने से इनकार कर दिया और कहा कि दोनों बल्लेबाजों के खेलने का दौर बिल्कुल अलग है।

Advertisement

कोहली ने अपने फैन्स के नाम एक खास संदेश दिया साथ ही कप्तानी को लेकर किया ये खुलासे

उल्लेखनीय है कि नायर ने पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को 303 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट पर रिकॉर्ड 759 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड (477) पर पहली पारी के आधार पर 282 रनों की बढ़त हासिल कर ली। गांगुली ने यहां पत्रकारों से कहा, "यह शानदार पारी थी। इसने मुझे सहवाग की याद दिला दी। लेकिन उनके बीच कोई तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि सहवाग ने जब तिहरा शतक लगाया तब क्रिकेट अलग दौर में था और टीम भी अलग स्थिति में थी।"

Advertisement

करूण नायर की पारी देखकर इमोशनल हुए कपिल देव, मैच के बाद रो पड़े: VIDEO

उल्लेखनीय है कि इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले सहवाग एकमात्र भारतीय बल्लेबाज थे। उन्होंने यह कारनामा दो बार किया और पाकिस्तान के खिलाफ उसी की धरती पर मुल्तान में लगाया गया उनका तिहरा शतक उनके करियर की सबसे शानदार पारियों में शुमार की जाती है। गांगुली ने कहा, "निश्चित तौर पर वह (नायर) टीम कोहली के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल होने वाला है।"

तिहरा शतक जमाने वाले करूण नायर के बारे में जाने 10 रोचक बातें जिसे जानना बेहद जरूरी है

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या नायर के तिहरे शतक ने लोकेश राहुल की 199 रनों की पारी को धूमिल कर दिया तो उन्होंने मुल्तान में सचिन तेंदुलकर की 194 रनों की पारी से इसकी तुलना की। तेंदुलकर ने सहवाग के तूफानी 309 रनों के बाद यह शतक लगाया था। गांगुली ने कहा, "मुल्तान में सचिन की 194 रनों की पारी भी सहवाग के तिहरे शतक के आगे धूमिल रह गई थी। क्रिकेट में यह कोई नई बात नहीं है।" गौरतलब है कि नायर भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने करियर के पहले शतक के तौर पर तिहरा शतक जड़ा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार