पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप और भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे माहौल गर्म हो गया है। फिलहाल नज़म सेठी अपने उस स्टैंड पर बरकरार हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

Advertisement

सेठी ने अपने ताजा बयान में कहा है कि वो एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और आईसीसी की अगली बैठक में इन मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमारे पास काफी जटिल मुद्दे हैं, लेकिन जब मैं एसीसी और आईसीसी की बैठकों में जाता हूं तो मैंने हमारे लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं और हमें अब स्पष्ट फैसला लेना होगा।"

Advertisement

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, 'मैंने अपने विकल्प खुले रखे हैं क्योंकि जब सभी टीमें पाकिस्तान आ रही हैं और सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है तो भारत सुरक्षा को लेकर चिंतित क्यों है। उसी तरह हमें भी विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं हो सकती हैं और आने वाली बैठकों में मैं इस पर बात करूंगा। जाहिर है हम इस रुख (भारत द्वारा) का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि हम एशिया कप आयोजित करना चाहते हैं और याद रखें कि ये सिर्फ एशिया कप और विश्व कप के बारे में नहीं है, ये पाकिस्तान में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में भी है।"

अपनी बात खत्म करते हुए नजम सेठी ने कहा, 'मैंने सरकार से सलाह मांगी थी और स्थिति ये है कि हमें वही करना होगा जो हमारे संरक्षक हमें करने के लिए कहते हैं। अगर वो कहते हैं कि जाओ और विश्व कप में खेलो, भले ही भारत एशिया कप के लिए नहीं आए, तो क्या हो सकता है।' हमें वो करना होगा। अगर वो कहते हैं कि मत जाओ तो हमारे लिए भी ऐसी ही स्थिति है।"

नज़म सेठी के बयान से साफ है कि पाकिस्तान चाहता है कि एशिया कप पाकिस्तान में ही हो और भारत वहां खेलने के लिए जाए लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में आने वाली कुछ बैठकों में इन दोनों देशों के बीच चल रही इस तकरार का फैसला हो सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार