अफगानिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) ने रविवार (14 जनवरी) को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटनरेशनल में 21 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

 
Advertisement

धोनी-कोहली की लिस्ट में शामिल

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 16 से 20वें ओवर के बीच बल्लेबाजी करते हुए नजीबुल्लाह ने 1000 रन पूर कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा डेविड मिलर (1140), एमएस धोनी (1014) और विराट कोहली (1002) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की बराबरी की है। 

बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में 16 से 20वें ओवर के बीच बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में नजीबुल्लाह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इन ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 70 छक्के जड़ दिए हैं औऱ इस लिस्ट में डेविड मिलर को पीछो छोड़ा, जिनके नाम 68 छक्के दर्ज हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। मेहमान टीम ने गुलाबदीन नईब (57) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार