Namibia vs South Africa 2nd ODI Match Prediction: नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 11 सितंबर को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि नामीबिया-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भी विंडहोक के मैदान पर ही खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 348 रन डिफेंड किए और DLS विधि से नामीबिया को 99 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले के हीरो जॉर्डन हरमन रहे, जिन्होंने 128 गेंदों पर 17 चौके 3 छक्के लगाकर 150 रनों की पारी खेली।

NAM vs SA 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

Namibia Cricket Ground, Windhoek Pitch Report

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर एक संतुलित विकेट मिलने की संभावना है। यहां पर अब तक दो ही वनडे मुकाबले खेले गए है जिसमें से एक चेज और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 273 रन रहा है।

NAM vs SA ODI Head To Head Record

कुल - 01
नामीबिया - 00
साउथ अफ्रीका - 01

NAM vs SA 2nd ODI : Where to Watch?

नामीबिया-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NAM vs SA 2nd ODI: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से जॉर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रेनेलन सुब्रायन और टोनी डी ज़ोरज़ी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो गेरहार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और जे जे स्मिट अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Namibia vs South Africa 2nd ODI Probable Playing XI

Namibia ODI Probable Playing XI: मालन क्रूगर, लॉरेन स्टीनकैंप, अलेक्जेंडर वोल्सचेंक, जान फ्रायलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जे जे स्मिट, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, मैक्स हेनिगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।

South Africa ODI Probable Playing XI: जॉर्डन हरमन, कॉर्नर एस्टरहुइज़न, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका।

Namibia vs South Africa Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NAM vs SA 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NAM vs SA Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Namibia vs South Africa Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार