टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला नामीबिया और यूएई के बीच गुरुवार को खेला जाएगा।

Advertisement

NAM vs UAE: Match Preview

Advertisement

नामीबिया ने टूर्नामेंट में अब तक एक मैच जीता है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए फ्रीलिंग ने सबसे ज्यादा 43.50 की औसत से 87 रन बनाए हैं। स्टीफन बार्ड ने दो मुकाबलों में 45 रनों का योगदान किया है। वहीं जेजे स्मिट ने 180 की स्ट्राइक रेट से कुल 36 रन बनाए हैं। लेकिन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और वेन लिंगेन बैट के साथ अच्छा योगदान नहीं कर सके हैं।

नामीबिया की गेंदबाज़ी की बात करें तो बर्नाडे स्कोलट्ज़, जेजे स्मिट और फ्रीलिंक सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। तीनों ही खिलाड़ियों ने 3-3 विकेट चटकाए हैं। वहीं डेविड विजे और बेन शिकोंगो के नाम दो-दो विकेट रहे हैं। टीम के गेंदबाज़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यूएई अब तक एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी है। टीम के बल्लेबाज़ बड़े मंच पर प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। टूर्नामेंट में यूएई के सबसे सफल गेंदबाज़ मुहम्मद वसीम हैं जिन्होंने दो मैच में कुल 43 रन बनाए हैं। वृतिया अरविंद(27), चिराग सूरी(26), और आयान अफजल(24) के आंकड़े भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं।

गेंदबाज़ों ने बल्लेबाज़ों से बेहतर प्रदर्शन किया है। पलानीयपन मयप्पन ने एशिया कप चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिंग लेकर अपनी काबिलियत को साबित किया था। मयप्पन के नाम अब तक 4 विकेट हैं। जहूर खान और जुदैन सिद्दीकी ने 3-3 विकेट चटकाए हैं। वहीं आयान खान के नाम 2 विकेट रहे हैं।

Advertisement

NAM vs UAE: Match Details

दिन – गुरुवार, 20 अक्टूबर, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार 01:30 बजे
वेन्यू - कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग

NAM vs UAE: Match Prediction

Advertisement

नामीबिया की टीम यूएई से काफी बैलेंस नज़र आ रही है। यही वज़ह है इस मुकाबले में नामीबिया फेवरेट रहेगी।

NAM vs UAE Head-to-Head

कुल – 03
यूएई – 02
नामीबिया - 01

Advertisement

NAM vs UAE: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मुकाबले को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

NAM vs UAE Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों से जुड़ा कोई भी नया अपडेट मौजूद नहीं है।

NAM vs UAE Probable Playing XI

नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ़्रीलिंक, डेविड विजे, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो

Advertisement

यूएई: चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, काशिफ दाउद, वृतिया अरविंद (विकेटकीपर), आर्यन लकड़ा, बेसिल हमीद, चुंदंगापॉयल रिजवान (कप्तान), अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान

NAM vs UAE Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- वृतिया अरविंद
बल्लेबाज - स्टीफ़न बार्ड, मुहम्मद वसीम, चिराग सूरी
ऑलराउंडर- गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट
गेंदबाज- जुनैद सिद्दीकी, बर्नार्ड शोल्ट्ज, कार्तिक मयप्पन, बेन शिकोंगो

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार