Namibia T20I Tri-Series 2026: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच सोमवार, 31 अगस्त को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जो कि ICC Men's T20 World Cup Africa Region का Final भी था। ये मुकाबला हरारे के मैदान पर हुआ था जो कि जिम्बाब्वे की टीम ने 19.2 ओवर में 168 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था। इस मुकाबले के स्टार प्लेयर तदिवानाशे मरुमानी थे, जिन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।

NAM vs ZIM T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 31 अगस्त 2026
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

Namibia Cricket Ground, Windhoek 5Pitch Report

विंडहोक की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी है। यहां गेंद में उछाल और रफ्तार देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज़ों की दिलचस्पी बनी रहती है। तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को पिच से कुछ टर्न और पकड़ मिल सकती है।

इस मैदान पर अब तक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 18 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 134 रन रहा है।

NAM vs ZIM T20 Head To Head Record

कुल - 15
नामीबिया - 08
जिम्बाब्वे - 07

NAM vs ZIM T20 : Where to Watch?

नामीबिया टी20 ट्राई नेशनल सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NAM vs ZIM T20: Player to Watch Out For

नामीबिया की टीम से लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक और रूबेन ट्रम्पेलमैन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Namibia vs Zimbabwe T20 Probable Playing XI

Namibia T20 Probable Playing XI: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल, मैक्स हाइंगो।

Zimbabwe T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधावेरे, तदिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Namibia vs Zimbabwe Today's Match Prediction

नामीबिया टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NAM vs ZIM T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NAM vs ZIM Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Namibia vs Zimbabwe Match Preview, Namibia T20 Tri Series

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार