मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) ने 8 सितंबर को शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 में मोहाली किंग्स के खिलाफ मुकाबेल में अमृतसर सूरमास के लिए खेलते हुए अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएश बिंद्रा स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों में 270 की स्ट्राईक रेस 173 रन की पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 16 चौके जड़े।
मोहाली किंग्स के कप्तान रमनदीप सिंह के टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करने के बाद, अभिषेक शर्मा की जगह धीर ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने पहले ओवर में तीन डॉट बॉल खेलीं और फिर अपना खाता खोला। अगले ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाकर इसकी भरपाई की, जिसमें सहज धवन, आयुष गोयल का शिकार बने। राहुल कुमार भी जल्दी आउट हो गए, लेकिन इससे धीर ने एक छोर से कमाल जारी रखा और पावरप्ले के बाद उनका स्कोर 19 गेंदों में 53 रन था।
12वें ओवर में उन्होंने लवदीप चठा के खिलाफ दो चौके और लगातार तीन छक्के जड़े। चठा ने एक नो-बॉल भी डाली और उस ओवर में 30 रन दिए। धीर ने सिर्फ 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। धीर ने हरप्रीत बरार द्वारा डाले गए 16वें ओवर के दौरान 54 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए।
Also Read: LIVE Cricket Score
धीर की शानदार पारी आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर खत्म हुई। उनकी तूफानी पारी की बदौलत अमृतसर सूरमास ने 7 विकेट के नुकसान पर 279 का विशाल स्कोर बनाया। इस मुकाबले में अमृतसर ने 67 रन से जीत हासिल की, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना पाई।