Karnataka tour of Namibia 2023: नामीबिया क्रिकेट टीम ने रविवार (4 जून) को विंडहोक के  वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे में कर्नाटक क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। कर्नाटक के 360 रन के जवाब में नामीबिया ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही नामीबिया ने पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। 

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे माइकल वैन लिंगन ने 85 गेंदों में सात चौकों और 5 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेरहार्ड इरास्मस ने 91 रन, निकोलस डेविन ने 70 रन और स्टीफ़न बार्ड ने 57 रन की शानदार पारी खेली।  362 रन का विशाल लक्ष्य चेज करके नामीबिया ने इतिहास रच दिया। यह नामीबिया द्वारा इस फॉर्मेट में हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

कर्नाटक के लिए विजयकुमार वैशाक, रविकुमार समर्थ, शुभांग हेगड़े और विद्वाथ कावेरप्पा ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। एलआर चेतन और निकिन जोस ने ने शानदार शतक जड़े और दूसरे विकेट के लिए 258 रनों की विशाल साझेदारी की। चेतन ने 147 गेंदों में 169 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं जोस ने 109 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ ने नाबाद 59 रन का योगदान दिया।

नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरास्मस, जैन फ्राईलिंक, बेन शिकोंगो और कार्ल बिरकेनस्टॉक ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार