आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते भारतीय टीम आसान जीत हासिल करने में सफल रही। भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद मिडल ओवर्स में भी अच्छा काम किया।
वो नंदिनी ही थी जिन्होंने डच टीम की कप्तान बेबेट डी लीडे को अपना दिमाग लगाकर आउट किया। दरअसल, बेबेट डी लीडे 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रीज़ से बाहर निकलकर नंदिनी को अटैक करने की कोशिश की मगर नंदिनी उनसे एक कदम आगे निकली और जैसे ही उन्होंने बेबेट डी लीडे को क्रीज़ से बाहर निकलते देखा, उन्होंने शॉर्ट बॉल डाल दी जिसके बाद बेबेट डी लीडे गेंद को मिस कर बैठीं और विकेटकीपर ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप आउट करके औपचारिकता को पूरा किया। आप इस शानदार गेंद का वीडियो नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो 210 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज हीदर सीगर्स ने 20 और फीबे मोल्केनबोअर ने 15 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान बाबेट डे लीडे ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। इसके बाद तो नीदरलैंड का पूरा बल्लेबाजी क्रम जैसे बिखर ही गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
नीदरलैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पूरी टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से गेंदबाजी में श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। शेफाली वर्मा ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट हासिल किए। नंदनी शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट अपने नाम किया।