नई दिल्ली, 27 अगस्त | हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी असाधारण पारी खेलकर एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया पर एक विकेट की रोमांचक जीत दिला दी। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के प्रधानमंत्रियों ने भी स्टोक्स की इस उपलब्धि की जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर चर्चा की।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन को इंग्लैंड की जीत के बारे में सबसे पहले बताया। 

Advertisement

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की तरफ से जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए खास मेहमान के रूप में आमंत्रित किए गए मोदी ने रविवार को इंग्लैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और फिर उन्हें एशेज मैच जीतने की खबर दी।

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिनसन ने जॉनसन को बधाई दी। साथ ही सीरीज में बाकी बचे दो मैच के हवाले से कहा कि 'अभी दो और बचे हैं, अभी दो और बचे हैं।' इस पर जॉनसन ने कहा कि हम भी किसी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए इस मैच को एक विकेट से जीतकर पांच मैचों की एशेज सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार