ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में नसीम शाह ने एक बार फिर अपनी टीम को अहम सफलता दिलाकर अपने हुनर ​​का परिचय दिया। उन्होंने सोमवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को आउट करके पाकिस्तान को बड़ा विकेट दिलाया। तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर फ्रेजर-मैकगर्क इस मैच में सिर्फ 14 गेंदों में 16 रन ही बना पाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे ओवर में नसीम ने स्टंप लाइन पर शॉर्ट ऑफ द लेंथ गेंद फेंकी, फ्रेजर-मैकगर्क ने अपने पैरों का इस्तेमाल किए बिना ही क्रीज में खड़े-खड़े मिड विकेट क्षेत्र में पुल करने की कोशिश की लेकिन गलत टाइमिंग के चलते वो मिड-ऑन पर तैनात इरफान खान को कैच थमा बैठे और इस तरह मैकगर्क एक और मैच में फ्लॉप हो गए।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही, अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब की ओपनिंग जोड़ी 24 रन के कुल स्कोर तक आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद बाबर आजम औऱ कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मिलकर पारी को थोड़ा संभाला। रिजवान ने 71 गेंदों में 44 रन और बाबर ने 44 गेंदों में 37 रन की पारी खेली।

इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 19 गेंदों में 24 रन और नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 46.4 ओवरों में 203 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा एडम जाम्पा और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट, सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार