Umran Malik vs Hardik Pandya: गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच के दौरान मैदान पर एक इमोशनल पल देखने को मिला। शुभमन गिल के आउट होने के बाद नंबर 3 पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए आए। पहली ही गेंद पर वो चोटिल हो गए और दर्द से करहाते हुए नजर आए।

Advertisement

हुआ यूं कि, उमरान मलिक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सनसनाती पटकी हुई गेंद से हार्दिक का स्वागत किया। गेंद हार्दिक के हाथों पर जा लगी उमरान मलिक काफी तेज गति से गेंदबाजी करते हैं ऐसे में हार्दिक के लिए ये वार झेल पाना आसान नहीं था। हार्दिक दर्द से छटपटाए जिसको देखकर स्टैंड में बैठीं उनकी पत्नी को इमोशनल देखा गया।

Advertisement

नताशा पति हार्दिक को दर्द से छटपटाता देखकर इमोशनल हो गई थीं। वहीं इस घटना का वीडियो अब फैंस के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। हार्दिक ने इसके बाद उमरान मलिक की गेंद पर चौका जरूर जड़ा लेकिन, हार्दिक लंबी पारी ना खेल सके और महज 10 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। एडेन मार्करम ने 56 रनों की पारी खेली वहीं शशांक सिंह ने 6 गेंदों पर 25 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार