द हंड्रेड के महिला कॉम्पिटिशन में 28वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और बर्मिंघम फीनिक्स की टीमों के बीच खेला गया जिसे नैट सीवर ब्रंट की कप्तानी वाली ट्रेंट रॉकेट्स ने 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच को जीतने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स के सामने 113 रनों का लक्ष्य था जिसे उन्होंने 7 विकेट खोकर 97 गेंदों में हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन ट्रेंट रॉकेट्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज नताशा व्रेथ जिस तरह का शॉट खेलते हुए आउट हुईं उसे देखकर फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। नताशा पंत का मशहूर स्कूप शॉट खेलना चाहती थी लेकिन गेंद और बल्ले का कनेक्शन उतना अच्छा नहीं हुआ और इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इसाबेल वोंग की गेंद पर वो अपना विकेट गंवा बैठीं। 

Advertisement

ये घटना रॉकेट्स की पारी की 20वीं गेंद पर हुई। वोंग ने वापसी करते हुए ऑफ के बाहर फुल बॉल डाली। इस गेंद पर व्रेथ स्कूप खेलने का मन पहले से ही बना चुकी थीं जिसके चलते वो स्टंप्स छोड़कर ऑफ स्टंप के बाहर आ गईं और शॉर्ट फाइन लेग पर गेंद को स्कूप कर दिया। ये शॉट सही तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाया, जिसके परिणामस्वरूप सोनी बेकर ने आसान कैच पूरा करने में कोई गलती नहीं की, जिससे वोंग को मैच का पहला विकेट मिल गया और नताशा सिर्फ एक रन बनाकर चलती बनीं।

इस मैच की बात करें तो, बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 113 रन का मामूली स्कोर बनाया और अंत में ये स्कोर नाकाफी साबित हुआ। ट्रेंट रॉकेट्स की कप्तान नैट सीवर ब्रंट को बल्ले और गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीवर ने बल्ले से 34 रन बनाने से पहले गेंद से भी 2 विकेट चटकाए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार