तासमानिया के पूर्व तेज गेंदबाज एडम ग्रिफिथ जो रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के सहायक कोच हैं, उन्होंने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को मौका मिलता है तो वह यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पंजाब किंग्स के लिए बेहतर कर सकते हैं।

Advertisement

एलिस तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में हैट्रिक ली।

Advertisement

ग्रिफिथ ने क्रिकइंफो से कहा, "मैं एलिस के लिए खुश हूं। उन्होंने सभी की तरह काफी मेहनत की है। अगर उन्हें आईपीएल में मौका मिलता है तो वह अपना काम अच्छे से करेंगे। अलग-अलग स्थितियां हैं, और वे टूर्नामेंट के माध्यम से भी बदलते हैं क्योंकि आईपीएल और फिर विश्व कप में उन विकेटों पर काफी क्रिकेट खेला जाएगा।"

ग्रिफिथ ने कहा कि कुछ साल पहले एलिस होबार्ट के बेलेरिव ओवल में अपने कार्यालय में बैठकर अपने भविष्य के बारे में सोच रहे थे, लेकिन डेब्यू पर हैट्रिक ने गेंदबाज के लिए सबकुछ बदल दिया।

एलिस को रिले मेरेदिथ की जगह पंजाब किंग्स टीम में लिया गया है। मेरेदिथ को वेस्टइंडीज दौरे के दौरान चोट लगी थी और वह उससे उभर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार