PAK Vs AUS 2nd ODI: जोश इंगलिस (Josh Inglis) की कैप्टसी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) ने बीते मंगलवार, 02 जून को लहौर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 231 रन डिफेंड किए और पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को 41 रनों से रौंदकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से जमकर धमाल मचाया और मेजबान टीम के 4 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ही टॉस जीता था और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था। इसके बाद मेहमान टीम के लिए कैप्टन जोश इंगलिस (74 गेंदों पर 51 रन) और कैमरुन ग्रीन (92 गेंदों पर 53) ने अर्धशतक ठोका। उनके अलावा मैट रेन्शॉ (43 गेंदों पर 43 रन) और ओलिवर पीक (32 गेंदों पर 31 रन) ने भी महत्वपूर्ण रन जोड़े। इन्हीं के दम पर टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की तो कैप्टन शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं हारिस रऊफ अरफात मिन्हास और अबरार अहमद ने 2-2 चटकाए। मेजाबानों के लिए माज सदाकत, शादाब खान और सलमान अली आगा ने भी गेंदबाज़ी की, लेकिन वो कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।
यहां से अब पाकिस्तान के सामने जीत हासिल करने के लिए 232 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए उनकी टीम के अधिकतर खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हो गए। आलम ये रहा कि 16.3 ओवर तक स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 78 रन टंगे थे और 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि यहां शादाब खान ने एक छोर संभालकर लड़ाई लड़ी और नंबर-7 पर बैटिंग करके 104 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली।
Australia pull one back to set up a riveting ODI series decider against Pakistan
— ICC (@ICC) June 2, 2026
: https://t.co/vmuJTsCLdf pic.twitter.com/ogwpKhGbng
उनके अलावा मुहम्मद गाज़ी गौर (48 गेंदों पर 37 रन) और अराफत मिन्हास (43 गेंदों पर 33 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी टीम 44 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 190 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने लाहौर वनडे 41 रनों से जीता।
Also Read: LIVE Cricket Score
ध्यान दें कि इस मुकाबले में नाथन एलिस ने पाकिस्तान के सामने 9 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट निकाले। उन्होंने माज सदाकत (01 गेंद पर 00 रन), बाबर आज़म (16 गेंदों पर 16 रन), अराफत मिन्हास (43 गेंदों पर 33 रन) और हारिस रऊफ (15 गेंदों पर 00 रन) का विकेट झटका। उनके अलावा मैथ्यू शॉट ने 8 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए और एडम जाम्पा, तनवीर सांघा और मैथ्यू कुहनेमैन ने एक-एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि अब ये तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।