ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज 2023 का दूसरे टेस्ट मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लियोन आईपीएल में लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

लियोन 1 अगस्त 2013 से लगातार 100 टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। टेस्ट के 146 साल के इतिहास में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनसे पहले जिन 5 खिलाड़ियों ने लगातार 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेले थे, वह सभी बल्लेबाज थे। 

Advertisement

लगातार 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी

159- एलिस्टर कुक

153- एलन बॉर्डर

107- मार्क वॉ

Advertisement

106- सुनील गावस्कर

101- ब्रेंडन मैकुलम

100*-नाथन लियोन

Advertisement

500 विकेट पूरे करने का मौका

इस मुकाबले में लियोन के पास टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने का मौका है। इसके लिए उन्हें 5 विकेट लेने की दरकार है। अगर वह इस आंकड़े तक पहुंच जाते हैं तो ऐसा करने वाले टेस्ट इतिहास के आठवें गेंदबाज बन जाएंगे। 

गौरतलब है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। दोनों ही टीम के प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड की टीम में चोटिल मोइन अली की जगह जोश टंग और ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। 

Advertisement

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (क्प्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार