Nathan Lyon Record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ नाथन लियोन (Nathan Lyon) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (WI vs AUS Test Series) में अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से जादू बिखेरते हुए एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) को पछाड़ सकते हैं। गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 25 जून से केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में खेला जाएगा।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के सबसे कामियाब टेस्ट गेंदबाज़ों में से एक हैं और उन्होंने अपने देश के लिए 137 टेस्ट मैचों की 255 पारियों में 553 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Advertisement

नाथन लियोन के पास ग्लेन मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

37 वर्षीय नाथन लियोन अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 11 विकेट चटका लेते हैं तो वो टेस्ट इंटरनेशनल में अपने 564 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ग्लेन मैकग्रा को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।

बता दें कि फिलहाल नाथन लियोन इस लिस्ट 553 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। बात करें अगर ग्लेन मैकग्रा की तो उनके नाम 124 टेस्ट मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट दर्ज हैं और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज़ शेन वॉर्न 708 टेस्ट विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिाय के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

Advertisement

शेन वॉर्न - 708 विकेट

ग्लेन मैकग्रा - 563 विकेट

नाथन लियोन - 553 विकेट

Advertisement

मिचेल स्टार्क - 387 विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, नाथन लियोन।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस (कप्तान), शाई होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार