ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाय़न लियोन (Nathan Lyon) ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ( Muttiah Muralitharan) और ब्रैट ली (Brett Lee) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लियोन ने दूसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान तीन विकेट लिए। उन्होंने दोनों ओपनर रोहित शर्मा-शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

लियोन भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इन तीनों विकेट को मिलाकर लियोन के भारत के खिलाफ 107 विकेट हो गए हैं। मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 105 विकेट लिए हैं।  

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम है। एंडरसन ने इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ 139 विकेट लिए हैं।

लियोन भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। 

इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। तीनों फॉर्मेट में भारत के खिलाफ उनके 112 रन हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ब्रेट ली का रिकॉर्ड तोड़ा। ली ने भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 111 विकेट लिए हैं। 

पहली पारी में भी लियोन ने तीन विकेट लिए थे। उन्होंने एशिया में बतौर ओवरसीज स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने हमवतन शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा था। इस सीरीज में लियोन का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। विकेट के मामले में उनसे आगे रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन हैं। 

Advertisement


 
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार